Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE- देवेंद्र फडणवीस ने पत्‍नी के साथ नागपुर में डाला वोट

डिजि‍टल डेस्‍क, मुंबई।Maharashtra Lok Sabha Election 2024 LIVE: महाराष्‍ट्र समेत 21 राज्‍यों में आज 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान होने जा रहे हैं। पहले चरण में कुल 102 सीटों पर मतदान होने जा रहा है।

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

डिजि‍टल डेस्‍क, मुंबई।Maharashtra Lok Sabha Election 2024 LIVE: महाराष्‍ट्र समेत 21 राज्‍यों में आज 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान होने जा रहे हैं। पहले चरण में कुल 102 सीटों पर मतदान होने जा रहा है।

loksabha election banner

वहीं,महाराष्‍ट्र की कुल 48 सीटों में से पहले चरण में पांच सीटों पर वोटिंग है। महाराष्‍ट्र में एनडीए और एमवीए के बीच मुकाबला है। चुनाव आयोग ने चुनाव के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। यहां पढ़ें ताजा अपडेट...

देवेंद्र फड़णवीस और अमृता फड़नवीस ने डाला वोट

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। देखें वीडियो...

9 बजे तक6.98% मतदान

महाराष्‍ट्र में सुबह नौ बजे तक मतदान प्रत‍िशत6.98% दर्ज किया गया है। वोटर्स लगातार मतदान केंद्र आ रहे हैं। वहीं, सुबह नौ बजे तक लक्षद्वीप में सबसे कम रिकॉर्ड - 5.59%, औरत्रिपुरा में सर्वाधिक रिकॉर्ड - 15.21% मतदान हुआ।

नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने वोट डाला

केंद्रीय मंत्री नि‍तिन गडकरी ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री और नागपुर से बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी ने कहा,

हम आज लोकतंत्र का त्योहार मना रहे हैं। हर किसी को मतदान करना चाहिए, यह हमारा मौलिक अधिकार भी है और कर्तव्य भी है। आप किसी को भी वोट दे सकते हैं, लेकिन वोट डालना महत्वपूर्ण है।

बता दें कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने उनके खिलाफ कांग्रेस नेता विकास ठाकरे को उम्मीदवार बनाया है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

हिमाचल में चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, अब आर्शीवाद लेने धर्मगुरुओं के दरबार में हाजिरी लगा रहे राजनेता

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल में चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। पहली जून को प्रदेश की चार लोकसभा सीटों व विधानसभा की छह सीटों के लिए उपचुनाव होगा।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now