Bihar News- अररिया में आग लगने से 100 से अधिक घर जलकर राख, दो दर्जन से अधिक मवेशियों की झुलसने से मौत

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)।बिहार के अररिया में नरपतगंज प्रखंड की सुपौल सीमा से सटे मानिकपुर पंचायत के लालपुर में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। इसमें 50 परिवार के करीब एक सौ से अधिक घर जलकर राख हो गए। घटना में लाखों संपत्ति के जलने का अनुमान लग

4 1 15
Read Time5 Minute, 17 Second

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)।बिहार के अररिया में नरपतगंज प्रखंड की सुपौल सीमा से सटे मानिकपुर पंचायत के लालपुर में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। इसमें 50 परिवार के करीब एक सौ से अधिक घर जलकर राख हो गए। घटना में लाखों संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

loksabha election banner

घटना की सूचना पर सुपौल, फारबिसगंज और नरपतगंज से मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों की मदद से ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से चार घंटे बाद आग पर किसी तरह काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले गांव के तबरेज के घर से अचानक आग की लपटें उटी। आग की ऊंची उठती लपटों को देख आसपास के ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग आसपास के घरों में फैल गई और देखते ही देखते कोहराम व चीख पुकार मच गया।

सूचना पर आधे घंटे बाद नरपतगंज थाना से छोटी अग्निशमन की गाड़ी पहुंची। थोड़ी देर में फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सुपौल एवं फारबिसगंज से तीन बड़ी दमकल एवं नरपतगंज से एक छोटी गाड़ी मंगाया।

अग्निकांड पीड़ितों के नाम

इस अग्निकांड में मो समशेर, ब्राहीम, इब्राहिम, मुस्ताक, मुर्तुजा, हबीब, जमाल, नबी हुसैन, अब्दुल मजीद, अब्बास, कमरुल,निजाम, बेचन, सखावत, शौकत, हजरत, सोफिल, इम्तियाज, जमशेद, साकिब, नोसिफ, राजा, मुराद, सोएब, फिरोज, हब्बो, कारी, दोहरन खातून, तबरेज, खुशआलम, उरफान, मुर्शिद, सज्जाद समेत करीब 50 परिवार के घर जलकर राख हो गया।

दो दर्जन से अधिक बकरियों और आधे दर्जन मवेशियों की मौत

घर में बंधी दो दर्जन से अधिक बकरी, आधे दर्जन मवेशी की जलने से मौत हो गई। दो दर्जन साइकिल, आधे दर्जन बाइक, आधे दर्जन पंप सेट, सैकड़ों क्विंटल अनाज, कपड़ा, जेवरात, करीब 25 लाख नकद, फर्नीचर, ट्रंक, गोदरेज, आलमीरा समेत सभी सामान जलकर राख हो गया।

आग में झुलसा मासूम

इस अग्निकांड में एक बच्चा के घर में छूट जाने से भगदड़ मच गई। इसके बाद दमकल कर्मी सौरभ सुमन ने मो तबरेज के आठ वर्षीय पुत्र सलीम को किसी तरह खींचकर बाहर निकाला। वह कई जगह आग से झुलस गया।

पीड़ित परिवार के द्वारा मुआवजे की मांग

अग्नि पीड़ित परिवार के द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर नरपतगंज अंचल पदाधिकारी एवं फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार को आवेदन दिया है।

इस संदर्भ में सीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी एवं अंचल कर्मी अग्निपीड़ित परिवार की सूची बना रहे हैं।

सूची के बाद कागजी कार्रवाई कर सभी अग्नि पीड़ित को राहत राशि उपलब्ध करायी जाएगी। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:JDU अपना रही नया फंडा, Nitish Kumar की 'लोकल' पर नजर; आधी आबादी निभा रही अहम भूमिका

Bihar News: हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा पटना साहिब स्टेशन, जल्द लगाए जाएंगे एक्सीलेटर और लिफ्ट

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Delhi: विदेश से मिले ऑर्डर के बाद 2 शूटर्स ने तिलक नगर में दागी थी 15 से ज्यादा गोलियां, एक गिरफ्तार

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now