Bihar land Record- भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी दस्तावेज होंगे डिजिटाइज्ड, राजस्व विभाग के निदेशक ने की सख्ती

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, मुजफ्फरपुर। भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी दस्तावेज अब डिजिटाइज्ड होंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से सभी जिलों को इससे अवगत कराया गया है। विभाग के निदेशक सुशील कुमार ने सभी समाहर्ताओं को इससे अवगत कराते हुए

4 1 17
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, मुजफ्फरपुर। भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी दस्तावेज अब डिजिटाइज्ड होंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से सभी जिलों को इससे अवगत कराया गया है। विभाग के निदेशक सुशील कुमार ने सभी समाहर्ताओं को इससे अवगत कराते हुए इस कार्य में तेजी लाने को कहा है।

loksabha election banner

निदेशक ने कहा कि पूर्व में भी सभी जिलों को इसकी जानकारी दी गई थी और कार्य का तेजी से निष्पादन करने को कहा गया था, लेकिन इसकी प्रगति बहुत धीमी है। इसपर उन्होंने नाराजगी जताई है।

हार्ड कॉपी के खराब होने की आशंका

उन्होंने कहा कि राज्य और जिले में सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर व्यापक स्तर पर भूमि का अधिग्रहण किया जाता है। इसके सभी दस्तावेज अब तक हार्ड कॉपी में रखे जाते हैं। एक समय आने पर इसके खराब होने की आशंका रहती है। इस कारण जिला अभिलेखागार में इन दस्तावेजों को सुरक्षित रखवाया जाता है। बावजूद यह खराब हो सकता है।

सभी दस्तावेजों को डिजिटाइज्ड करने का फैसला

इसे देखते हुए विभाग ने सभी दस्तावेजों को डिजिटाइज्ड करने का निर्णय लिया है। ताकि सालों साल तक इसे सुरक्षित रखा जाए और कभी भी खोजने में परेशानी नहीं हो। एक क्लिक करते ही दस्तावेज उपलब्ध हो जाएं।

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में किए गए कार्यों की रिपोर्ट भेजी जाए। अगर कार्य धीमा है तो समाहर्ता अपने स्तर से इसके लिए संबंधितों को निर्देशित करें। ताकि दस्तावेजों को डिजिटाइज्ड करने का कार्य शत प्रतिशत पूरा हो सके।

ये भी पढ़ें-Bihar Land Registry Rule: भूमि रजिस्ट्री की नई नियमावली से निबंधन कार्य में आई गिरावट, सरकार को लगा तगड़ा झटका

ये भी पढ़ें-Bihar Jamin Dakhil Kharij: बिना ठोस कारण बताए निरस्त किया दाखिल-खारिज, डीएम के पास पहुंची शिकायत

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

रांची: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्रालय में ED की छापेमारी

News Flash 08 मई 2024

रांची: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्रालय में ED की छापेमारी

Subscribe US Now